Trending News

---Advertisement---

रिसेकेला में मर्डर, आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: May 19, 2026
Murder Case
---Advertisement---

महासमुंद. बाप-बेटे के बीच हुए विवाद में बेटे ने ईंट से मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम रिसेकेला का है। सरायपाली थाना पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है।

सरायपाली पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि 18 मई को सुबह 03:03 बजे सूचक हरजीत चौहान पिता आनंद लाल चौहान निवासी रिसेकेला की सूचना पर मृतक जयलाल सागर ऊर्फ जयलाल चौहान (48 वर्ष) निवासी रिसेकेला के मृत्यु के संबंध में मर्ग क्रमांक 33/26 धारा 194 बीएनएसएस दर्ज किया था।

मर्ग जांच के दौरान पंचनामा कार्रवाई की गई। शव निरीक्षण में पाया कि मृतक जयलाल सागर उर्फ जयलाल चौहान की मृत्यु सिर में गंभीर चोंट आने से हुई है। जांच के दौरान घटना के चश्मदीदों कथन लिया, जिसमें बताया गया है कि 17 मई को ‍रात्रि करीबन 8 बजे मृतक के घर में उसका विवाद उसके पुत्र अजय सागर उर्फ अजय चौहान के साथ हुआ था। इसी विवाद के दौरान अजय चौहान ने अपने पिता से मारपीट करते हुए जान से मार देने की नीयत से घर के बाड़ी से ईंट उठाकर अपने पिता के सिर में मारा, जिससे गंभीर चोंट आने के कारण जयलाल चौहान लहूलुहान होकर अचेत होकर जमीन में गिर गया था, घटना पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को परिजन शासकीय अस्पताल में लेकर आए, जहां पर डॉक्टर द्वारा चेक करने पश्चात उसकी मृत्यु हो जाना बताया। वहीं मुखबिरों से सूचना मिलने पर घेराबंदी कर पुलिस ने ग्राम बोदापाली से आरोपी अजय चौहान पिता जयलाल चौहान (25 वर्ष) निवासी ग्राम रिसेकेला गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now