महासमुंद. पिथौरा पुलिस ने डोगरीपाली जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आठ आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल, मोबाइल, नगदी रकम सहित कुल 5 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगुढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, छोटे संगठित अपराध की धारा 112, बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।।
पुलिस ने बताया कि 08 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली कि कामाख्या मंदिर डोगरीपाली के आगे पहाड़ी के नीचे जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पिथौरा पुलिस की टीम द्वारा मौके पर छापामार कार्रवाई की गई। मौके पर सजे जुआ फड़ से अमोल मानिकपुरी पिता किशनदास मानिकपुरी (36 वर्ष) निवासी टप्पासेवैया थाना पिथौरा, राकेश मरावी पिता शत्रुहन मरावी (28 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 02 रावणभाठा थाना पिथौरा जिला महासमुंद, उत्तम पाडे पिता उज्जल पाडे (30 वर्ष) निवासी वार्ड नं 05 पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद, रोहित कुम्हार पिता नित्यानंद कुम्हार (22 वर्ष) निवासी कुंडा थाना आताबीरा जिला बरगढ, हाल पता भगतदेवरी थाना सांकरा जिला महासमुंद और सदानंद यादव पिता समारू यादव (35 वर्ष) निवासी पाटनदादर थाना सांकरा जिला महासमुंद को पकड़ा गया।
जिनके पास से 05 नग मोबाइल जुमला कीमत 50,000, 9 नग मोटर सायकल जुमला कीमत 4,50,000 रुपए, नगदी रकम 4600 रुपए, 1 सेट 52 पत्ती ताश सहित जुमला कीमत 5,04,600 रुपए को जब्त किया गया। पुलिस की भनक लगते ही जुआं के फड से फरार आरोपी फरीद खान निवासी लाखागढ, मनोज साहू निवासी टप्पासेवैया, रोशन निवासी टप्पासेवैया, छोटू खान निवासी कोकोभाठा, कृष्णा नायक निवासी पाटनदादर, सूरज तांडी निवासी भगतदेवरी, कंटतरू निवासी लहरौद, हेमंत ठाकुर निवासी लहरौद की खोजबीन की जा रही है। मामला अजमानजीय होने से गिरफ्तार आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।











