महासमुंद : रेत का अवैध उत्खनन, 04 हाईवा और 05 ट्रैक्टर जब्त

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. खनिज विभाग की टीम ने रेत का अवैध उत्खनन कर रहे वाहनों को जब्त किया है। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप खनिज विभाग द्वारा जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग का मैदानी अमला सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रहा है।

इसी के चलते खनिज विभाग की टीम द्वारा 05 अक्टूबर को जिले के ग्राम बरबसपुर में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन में संलिप्त 05 ट्रैक्टर को जब्त कर थाना तुमगांव पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।

Join WhatsApp Group

वहीं 06 अक्टूबर को मध्य रात्रि में ग्राम चिंगरौद में रेत का अवैध परिवहन की शिकायत पर टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेत से भरे 4 हाइवा को जब्त कर थाना महासमुंद की अभिरक्षा में रखा गया है। सभी वाहनों पर छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

More articles

Read Now