Trending News

---Advertisement---

प्रतिबंधित इंजेक्शन और सिरप जब्त, तीन युवकों पर कार्रवाई

On: October 7, 2026
प्रतिबंधित इंजेक्शन और सिरप जब्त

महासमुंद. बाइक से प्रतिबंधित इंजेक्शन और सिरप का परिवहन कर रहे तीन युवकों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 6 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक लाल रंग का होंडा शाईन मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 एचसी 2516 में पदमपुर ओडिशा की ओर से सरायपाली की ओर अवैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित सिरप एवं इंजेक्शन लेकर आ रहे हैं। इसके बाद ग्राम सिरपुर नाका के पास पहुंचकर उक्त बाइक को रोका गया।

संदेहियों ने पूछताछ में अपना नाम सुमित बारिक पिता धर्मेंद्र बारिक (20 साल) वार्ड नं 01 वीरेंद्र नगर सरायपाली, दुर्गेश चौहान पिता श्यामलाल चौहान (21 साल) वीरेंद्र नगर सरायपाली एवं सुमित कुमार पाणीग्राही पिता गोपाल प्रसाद पाणीग्राही (18 साल) वार्ड नं 07 झिलमिला थाना सरायपाली होना बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने मोटर सायकल के डिक्की के अंदर एक नीले रंग के थैले से सिरप एवं इंजेक्शन कोडीन फॉस्फेट एंड ट्राइप्रोलिडाइन हाइड्रोक्लोराइड सिरप कुल कीमत 2484.3 रुपए, कुल 79 नग पेंटाजोसाइन लेक्टेट इंजेक्शन कुल कीमत 4740 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now