महासमुंद. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना महासमुंद, सिंघोड़ा पुलिस ने गांजा के अवैध परिवहन के दो मामलों में कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी,परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई जा रही है। 21 अप्रैल को मुखबीर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार क्र. एमएच 31 डीसी 2140 में ओडिशा से महासमुंद की ओर अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं।
इसके बाद उक्त वाहन के पहुंचाने पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की। जिस पर संदेही ने अपना नाम श्यामल बसंत वासनिक पिता बसंत वासनिक (33 साल), निवासी जेएन रोड आनंद बुद्ध बिहार के पाया नया गोदाम कामटी, कांती नगर नागपुर, थाना कामटी जिला नागपुर महाराष्ट्र, दानिस अंसारी पिता मोह.जाबिर अंसारी (30 साल)निवासी यशोधरा नगर शारदा चौक आरपीएफ ऑफिस के सामने थाना यशोधरा, जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताए। 43.120 किग्रा मादक पदार्थ कीमत 21,56000 रुपए को बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध कोतवाली थाने में 20(बी) नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
सिघोड़ा पुलिस ने बाइक सवारों से बरामद किया गांजा
गांजा के अवैध परिवहन के दूसरे मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने 21 अप्रैल को बाइक सवारों पर कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से पांच किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक हिरो स्प्लेंडर बाइक क्रमांक एमएच 49 बीए 2761 में ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा परिवहन का किया जा रहा है।
बाइक सवारों को ग्राम रेहटीखोल पहुंचकर रोका गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल प्रहलाद कन्नौजे पिता प्रहलाद कन्नौजे (24 साल) वार्ड नंबर 01 हुडकेश्वर रोड विठ्ठल नगर,अयोध्या नगर थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर (महाराष्ट्र), जय देवराव पराते पिता देवराव पराते (18 साल 09 माह) वार्ड नंबर 01 हुडकेश्वर रोड विठ्ठल नगर,अयोध्या नगर थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच किलोग्राम मादक पदार्थ नमीयुक्त गांजा कीमत 2,50,000 रुपए को बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी)(ii)(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।








