Trending News

---Advertisement---

चार हजार की महुआ शराब बरामद, दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

On: October 7, 2026
Crime

महासमुंद. ग्राम जीराडबरी से सावित्रीपुर जर्रा रोड में बसना पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से चार हजार रुपए का महुआ शराब बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने पर ग्राम जीराडबरी से सावित्रीपुर जर्रा रोड नीम पेड़ के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम पता चंद्रशेखर सिदार पिता सुखीराम सिदार (32 साल) ग्राम जर्रा थाना बसना होना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध महुआ हाथ भट्ठी शराब कीमत 4000 रुपए को बरामद किया।

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 20 लीटर महुआ शराब उसे ग्राम सावित्रीपुर निवासी आशा राम रात्रे पिता अन्न दास रात्रे (उम्र 30 वर्ष) द्वारा बिक्री हेतु उपलब्ध कराई गई है। आरोपी चंद्रशेखर ने यह भी बताया कि मुख्य सप्लायर आशा राम रात्रे उक्त अवैध शराब को अपने वाहन सीजी 06 जीवाय 3416 में परिवहन कर उसके पास छोड़कर गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी चंद्रशेखर सिदार एवं आशा राम रात्रे एक संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में कार्य करते हुए, अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से लंबे समय से अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के संगठित अपराध में संलिप्त हैं। मामले में दोनों आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 42, 59(क), धारा 112 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now