Trending News

---Advertisement---

खेत से सोलर पंप चोरी के मामले में दो नाबालिगों पर कार्रवाई

On: October 7, 2026
Crime

महासमुंद. ग्राम गिधामुड़ा के खेत से सोलर पंप, वायर चोरी और पैनल में तोड़फोड़ के मामले में बसना पुलिस ने दो नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में चोरी का सामान और बाइक बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बसना पुलिस ने एक किसान के खेत से हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। प्रार्थी बेदलाल साव (निवासी ग्राम गिधामुड़ा) ने थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खेत में  लगे  पंप, पाइप और केबल वायर को दिनांक 28 से 29 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है और सोलर पैनलों को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसना में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड बसना के पास दो लड़के मोटरसाइकिल से घूम रहे हैं और चोरी के तांबे का केबल वायर सस्ते दामों में बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने गवाहों के साथ बस स्टैंड की घेराबंदी कर दो संदेही बालकों को पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने ग्राम गिधामुड़ा से रात के समय चोरी करना स्वीकार किया। दोनों आरोपी विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) पाए गए। बालकों की निशानदेही पर केबल वायर पंप और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को पुलिस ने विधिवत जब्त कर घटना में शामिल नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत वैधानिक करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु किशोर न्याय बोर्ड (महासमुंद) के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह भेजा जा रहा है।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now