---Advertisement---

तीन मामलों में 47 किलो गांजा बरामद, तीन महिलाओं सहित 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए

On: October 11, 2026
गांजा जब्ती के मामले

महासमुंद. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 47 किलो गांजा बरामद किया है। इन मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामलों में कोमाखा, खल्लारी व पटेवा थाना में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है।

थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोमाखान रेलवे स्टेशन में  03 पुरूष एवं दो महिला बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की जिस पर उन्होंने अपने नाम अमित भाई पिता गिधाभाई सोलंकी (25 साल) निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात, जितेश भाई पिता बाबू भाई सोलंकी (31 साल) निवासी बोलतलाव मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात, शोभाबेन पति नानू भाई मकवाना (50 साल) निवासी इंद्रानगर देवी पुजकवास मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात, महेंद्र सिंह पिता प्रवीण सिंह (60 साल) निवासी चावड़ी गेट भावनगर चौकी चावड़ीगेट जिला भावनगर गुजरात, कांता बाई पति स्व. गिधा भाई सोलंकी (55 साल) निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात होना बताए। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 30.160 किग्रा गांजा (कीमत 15,08,000 रुपए) तीन नग मोबाईल (कीमत 35000 रुपए) और  नगदी रकम 5190 रुपए रुपए बरामद कर कोमाखान थाने में धारा 20(बी)(II)(सी) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया।

खल्लारी पुलिस ने गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को पकड़ा

खल्लारी पुलिस ने स्कूटी से गांजा का अवैध परिवहन कर रहे दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि 11अक्टूबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सुजुकी एक्सेस स्कूटी में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खरियार रोड की ओर से खल्लारी की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में ग्राम आंवराडबरी के पास एनएच-353 रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी की कार्रवाई की गई।

तलाशी के दौरान स्कूटी के सामने रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 6,50,000 रुपए बताई गई है। इसके अलावा स्कूटी और मोबाइल भी जब्त कि गए। गिरफ्तार आरोपियों तरुण कुमार पोड़, (35 साल) निवासी गोविंदपुर, थाना बांगोमुंडा, जिला बलांगीर, ओडिशा, प्रमोद हंस, (25 वर्ष) निवासी पंड्रीपानी, थाना सिंदेकला, जिला बलांगीर, ओडिशा के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पटेवा पुलिस एक घर से बरामद किया गांजा

वहीं पटेवा पुलिस ने टिकरापारा झलप के एक घर से गांजा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम टिकरापारा झलप में परसराम यादव, हीराबाई यादव, बसंत यादव अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे हैं। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो घर के अंदर 02 पुरूष एवं 01 महिला उपस्थित मिले। जिन्होंने अपने नाम परसराम यादव पिता डहरू राम यादव (66 साल) टिकरापारा झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद, हीराबाई यादव पति परसराम यादव (62  साल) टिकरापारा झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद एवं बसंत यादव पिता परसराम यादव (23 साल) टिकरापारा झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद होना बताए।

मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में पूछताछ करने पर संदेहियों ने उसे स्वयं के लिए राजकुमार देवांगन निवासी ग्राम साल्हेभाठा थाना तेंदूकोना से खरीद कर चिल्हर बिक्री करना बताए। घर की तलाशी लेने पर कमरे के अंदर कुल 3.960 किलोग्राम कीमत 1,98,000, एक स्टील पेटी के अंदर 2,81,000 रुपए नगदी रकम, एक तराजू एवं एक पीतल का 20 ग्राम वाली बॉट बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (बी) (II) (बी) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now