महासमुंद. बलौदा के शांति नगर में बिजली सुधार करने पहुंचे कर्मचारियों से मारपीट किए जाने के मामले में बलौदा थाने में आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।
मामले को लेकर थाना बलौदा में दिए गए आवेदन में कनिष्ठ यंत्री मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि शांति नगर बलौदा में निम्न दाब लाइन की शिकायत मिलने पर 09 अक्टूबर की रात्रि लगभग 08.30 बजे ठेकाकर्मी विभीषण डडसेना, खीरसागर सिदार एवं अंबिकेश कैवर्त (संविदा कर्मी) टासफार्मर के पास सर्किट मरम्मत कार्य कर रहे थे, तभी अचानक सरोज सेठ, देवेश भोई एवं राजेश भोई के द्वारा आकर बार-बार हो रही लाइन कटौती का हवाला देकर तीनों को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस दौरान विभीषण डडसेना व अंबिकेश कैवर्त के साथ मारपीट की गई।
मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।






