सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर महासमुंद पुलिस का स्वच्छता संकल्प

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में, जिला पुलिस बल महासमुंद द्वारा आज स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत पुलिस लाईन परसदा स्थित शहीद पुलिस स्मारक स्थल व बीटीआई रोड स्थित वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल में विशेष साफ-सफाई की गई। इस दौरान जिला पुलिस बल के अधिकारी एवं जवानों ने श्रमदान कर परिसर में फैले कचरे, झाड़ियों एवं अनावश्यक घास-फूस की सफाई की तथा स्मारक स्थल को स्वच्छ और सुंदर बनाया।

Join WhatsApp Group

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी जयंती पर स्वच्छता का यह कार्य न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ के संकल्प को भी सार्थक करता है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

More articles

Read Now