---Advertisement---

तेंदूकोना में 5.59 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों पर कार्रवाई की

On: October 11, 2026
तेंदूकोना पुलिस की कार्रवाई

महासमुंद. तेंदूकोना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में 2 बिहार, 1 दिल्ली व 1 महासमुंद का है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शिवप्रताप सिंह, निवासी तेंदूकोना द्वारा थाना तेंदूकोना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 12.08.2026 को उनके सूने मकान में अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य संपत्ति तथा नगदी रकम चोरी कर ली । चोरी गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 5,59,500 बताई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तेंदूकोना में अपराध क्रमांक 91/2026, धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना तेंदूकोना पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किए गए। संदेहियों से पूछताछ तथा तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त चार आरोपियों की पहचान कर दबोचा गया। कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। संदेहियों से पूछताछ पर मिली सुराग के आधार पर एवं निशानदेही से चोरी गई संपत्ति, नगदी रकम, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई। आरोपियों के कब्जे से बरामद चोरी की संपत्ति एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण में चोरी गई संपत्ति की शिनाख्ती एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की कड़ियों तथा शेष चोरी गई संपत्ति के संबंध में पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी सैयद मोहम्मद मुजाहिद, पिता सैयद मोहम्मद कलामुद्दीन, (28 साल), निवासी तैमूर नगर, थाना मंसूरचक, जिला बेगूसराय, बिहार के कब्जे से 01 नग सोने जैसे रंग का मांग टीका, 07 नग चांदी जैसे रंग की अंगुठियां, 10 नग चांदी जैसे रंग की बिछिया, 01 नग चांदी जैसे रंग की चेन, 02 नग चांदी जैसे रंग की पायल, 01 नग चांदी जैसे रंग का ताबीज, 04 नग नाक की नथनी, 01 नग कमरबंद, 01 नग टच स्क्रीन मोबाइल और नगदी रकम 10,000 रुपए को बरामद किया। आरोपी महबूब खान, पिता मोहम्मद बिलाल, (26 साल), निवासी मयूर विहार फेस-1, सीसी गार्डन, गली नंबर 4, थाना पांडव नगर, नई दिल्ली के कब्जे से 2 नग सोने जैसे रंग की अंगुठियां, 09 नग चांदी जैसे रंग की अंगुठियां, 3 नग चांदी जैसे रंग के सिक्के, 20 नग चांदी जैसे रंग की बिछिया, 05 नग चांदी जैसे रंग की पायल बरामद किया गया। आरोपी सागर चंद्र कुर्रे, पिता बालाराम कुर्रे, (36 साल), निवासी छिंदौली, थाना पटेवा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) के कब्जे से 02 जोड़ी सोने जैसे रंग  के कान के टॉप्स, 01 जोड़ी चांदी जैसे रंग की लच्छेदार पायल, 03 नग चांदी जैसे रंग की अंगुठियां, 01 नग सोने जैसे रंग का रानीहार, नगदी रकम 10,000 रुपए, 01 नग टच स्क्रीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल, कीमत लगभग 15,000 को बरामद किया गया। वहीं चौथे आरोपी सुजीत कुमार, पिता चंद्रदेव पोद्दार, (30 साल), निवासी वार्ड क्रमांक 18, बलिया पोर्तरिया, थाना बलिया, जिला बेगूसराय, बिहार के कब्जे से 1 नग टच स्क्रीन मोबाइल बरामद किया गया। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now