महासमुंद. गुरुघासीदास वार्ड 21 के एक घर से नगदी रकम व आभूषण समेत 88 हजार रुपए की चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया है।
वार्ड नं 21 गुरुघासीदास वार्ड निवासी शिवकुमारी चंद्राकर 08 अक्टूबर की शाम करीबन 07.30 बजे अपने मोहल्ले के लोगों के साथ दुर्गा चंदा मांगने के लिए गई। घर में उसके पति अकेले सोए हुए थे, जब वह चंदा मांगकर रात्रि करीबन 9.30 बजे घर आई और खाना खाकर सो गई। अगले दिन 09 अक्टूबर की सुबह 10 बजे अपने कमरे की आलमारी को खोलकर देखा तो उसमें रखे नगदी रकम करीबन 15000 रुपए, एक नग सोने की ईयररिंग कीमत करीबन 25000 रुपए, एक नग सोने की कनोटी कीमत करीबन 15000रुपए, दो नग सोने की नथनी कीमत करीबन 2000 रुपए, दो नग चांदी की पायल कीमत करीबन 30000 रुपए, तीन नग चांदी के सिक्का कीमत करीबन 1000 रुपए, दो नग चांदी की बिछिया कीमत करीबन 400 रुपए कुल कीमत 88400 रुपए नहीं थे। रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।






