महासमुंद. अमावस और बेलटुकरी के बीच तालाब के पास जुआ खेल रहे 8 लोगों को तुमगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमावस-बेलटुकरी के बीच तालाब किनारे में कुछ व्यक्ति संगठित होकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापमार कार्रवाई की। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे कुछ लोग भाग गए।
वहीं पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपने-अपने नाम रविंदर पुरैना पिता बल्देव पुरैना (30 साल) वार्ड नं 08 सतनामीपारा तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद, लोमश साहू पिता स्व सोनचंद साहू (28 साल) वार्ड नं 04 बजरंग चौक खट्टीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद, संत कुमार बंजारे पिता तीजूराम बंजारे (38 साल) बेल्टुकरी थाना तुमगांव जिला महासमुंद, भीष्मदेव खुंटे पिता राधेश्याम खुंटे (26 साल) वार्ड नं 04 नयापारा थाना व जिला महासमुंद 05- मुकेश देवदास पिता बसंत देवदास (19 साल) वार्ड नं 09 तुमगांव थाना तुमगांव, नेहरू साहू पिता कुमार साहू (35 साल) वार्ड नं 11 दुकान चौक राम मंदिर के पास तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद, पवन साहू पिता बिसउहा राम साहू (30 साल) वार्ड नं 09 तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद और तोरन कंवर पिता अर्जुन कंवर (29 साल) खट्टीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद होना बताए।
कार से गांजा तस्करी, ओडिशा के 4 तस्कर गिरफ्तार, 19,95,500 रुपए का सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एवं फड़ से नगदी रकम 17,400 रुपए, ताश, बाइक, मोबाइल कुल कीमती 3,32,400 रुपए को बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

