महासमुंद. तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने के दो मामलों में कोमाखान पुलिस ने ओडिशा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई के निर्देश के तहत जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना पर थाना कोमाखान पुलिस द्वारा ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर कार में अवैध गांजा परिवहन करते 01 महिला एवं पुरूष 01 को घेराबंदी कर पकड़ा गया था। उक्त वाहन की तलाशी पर कार में 80.400 किग्रा गांजा बरामद (कीमत 40 लाख 20 हजार रुपए) हुआ था,जिसे कंधमाल (ओडिशा) से रायपुर (छत्तीसगढ़) में खपाने की योजना थी। मामले में आरोपी अभिजीत डिगाल पिता अभिराम डिगाल (23 साल) निवासी रायकिया थाना रायकिना जिला कंधमाल ओडिशा एवं महिला जयश्री प्रधान पिता सोमनाथ (26 साल) निवासी किलाकिया थाना सारंगढ जिला कंधमाल ओडिशा धारा 20(बी)(II) (सी) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर मामले में इंड टू इंड कार्रवाई हेतु, गांजा उपलब्ध कराने वाला एवं गांजा रिसीवर की पतासाजी में पुलिस जुट गई।
गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर मिली जानकारी एवं जब्त मोबाईल का तकनीकी जांच एवं प्राप्त डाटा का विश्लेषण करते हुए उक्त मामले में मुख्य सोर्स आरोपी आकाश नायक पिता अलिफा नायक (28 साल) निवासी गुंधानी थाना रायकिना जिला कंधमाल (ओडिशा) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजने में महासमुंद पुलिस को सफलता मिली हैं।
कार से गांजा तस्करी, ओडिशा के 4 तस्कर गिरफ्तार, 19,95,500 रुपए का सामान जब्त
इसी तरह दूसरे मामले में 11 अक्टूबर को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि कोमाखान रेलवे स्टेशन में 03 पुरूष एवं 2 महिला बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे है। तत्काल कार्रवाई करते हुए रेलवे कोमाखान स्टेशन पहुंचकर संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया था।
जिनके नाम अमित भाई पिता गिधाभाई सोलंकी (25 साल) निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात, जितेश भाई पिता बाबू भाई सोलंकी (31 साल) निवासी बोलतलाव मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात, शोभाबेन पति नानू भाई मकवाना (50 साल) निवासी इंद्रनगर देवी पुजकवास मोफतनगर थाना वडलागेट जिला भावनगर गुजरात, महेंद्र सिंह पिता प्रवीण सिंह (60 साल) निवासी चावड़ी गेट भावनगर चौकी चावड़ीगेट जिला भावनगर गुजरात, कांता बाई पति स्व. गिधा भाई सोलंकी (55 साल) निवासी अक्षय पारा सोसायटी मोफतनगर थाना बडलागेट जिला भावनगर गुजरात थे।
आरोपियों के कब्जे से कुल 30.160 किग्रा गांजा (कीमत 15 लाख 08 हजार रुपए) बरामद हुआ था, जिसे वे बालीगुड़ा (ओडिशा) से भावनगर गुजरात लेकर जाना बताए। आरोपियों से गांजा, मोबाईल व नगदी रकम सहित कुल 15 लाख 48 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी एवं जब्त मोबाइल की तकनीकी जांच एवं प्राप्त डाटा के आधार पर उक्त मामले में गांजा उपलब्ध कराने वाले/मुख्य सोर्स आरोपी गोदावरी नायक पिता स्व. सुजन नायक (52 साल) निवासी गोईबाली थाना बालीगुड़ा जिला कंधमाल ओडिशा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

