महासमुंद. ग्राम भालूचुवा से अपने रिश्तेदार के घर से दशगात्र कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे बाइक में सवार तीन लोग ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। मामले की रिपोर्ट पर कोमाखान थाने में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि चित्रसिंग मांझी पिता दारा सिंग मांझी (28 साल), निवासी ग्राम कोल्दा, थाना नुवापाड़ा, तहसील व जिला नुवापाड़ा (ओडिशा) 21 सितंबर को अपने रिश्तेदार उदयराम मांझी एवं सोनू मांझी के साथ मोटर सायकल ओडी 26 जे 0609 से दशगात्र कार्यक्रम में ग्राम भालूचुंवा, थाना कोमाखान आया था।
तालाब किनारे जुआ खेल रहे 8 आरोपियों पर कार्रवाई
कार्यक्रम के बाद वापस वापस जाने के दौरान ग्राम सुअरमाल के पास पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनएच 6333 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दिया। उसका चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर हम लोगों को मोटर सायकल सहित पीछे से ठोकर मार दिया। घटना में प्रार्थी के दाहिने पैर, शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है, वहीं उदयराम मांझी एवं सोनू मांझी को भी दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

