महासमुंद. ग्राम भठोरी के एक घर में घुसकर गाली गलौज, धमकी देने के मामले में आरोपियों के विरूद्ध बसना थाने में जुर्म दर्ज किया गया है।
प्रार्थिया सुमन पटेल ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर रूपसाय पटेल को शासन से ग्राम भठोरी में स्थित भूमि खसरा नंबर 311/4 रकबा 148 वर्ग मीटर, खसरा नंबर 309/5 रकबा 377.05 हेक्टेयर, खसरा नंबर 311/5 रकबा 39.23 हेक्टेयर भूमि स्वामित्व हक में पट्टा प्राप्त हुआ है, जिसमें से वे खसरा नंबर 309/5, रकबा 377.05 में मकान बनाकर निवास कर रहे हैं।
गाय-बैलों को ओडिशा के कत्लखाना ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
28 सितंबर की दोपहर करीबन 1 बजे ग्राम भठोरी के सियाराम पटेल, सुरेश पटेल अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर में आए और तुम लोग अवैध कब्जा किए हो कहते हुए घर को खाली करने लगा। साथ ही धमकी और गाली गलौज करते हुए प्रार्थिया के पति जागेश्वर पटेल के साथ गाली गलौज किया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

