---Advertisement---

निर्माणाधीन मकान तोड़ने, मारपीट के मामले में 14 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज

On: October 10, 2026
FIR

महासमुंद. ग्राम भठोरी में निर्माणधीन मकान तोड़कर एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 14 लोगों के विरूद्ध बसना थाने में जुर्म दर्ज किया गया है।

ग्राम भठोरी निवासी मनोज कुमार यादव पिता वंशराज यादव के निर्माणाधीन मकान तोड़ने, गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में विजयलाल, सियाराम पटेल, लालू पटेल, प्रमोद पटेल, विनोद पटेल, सुरेश पटेल, उदेलाल पटेल, बसंत पटेल, सुलोचना पटेल, सागर बाई पटेल, अंजन मोती पटेल, काजल पटेल, बुधियारीन बाई, देवसिंग एवं अन्य साथीगण के विरूद्ध धारा 115(2), 191(2), 296, 324(2) बीएनएस दर्ज किया गया है।

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसे छग शासन से ग्राम भठोरी, रा.नि.मं. भूकेल, तह- बसना, जिला महासमुंद स्थित भूमि ख.नं. 313/2 रकबा 411.53 वर्ग मीटर भूमि भूमि स्वामित्व हक में प्राप्त हुआ है, जिसका शासन से पट्टा भी प्राप्त हुआ है। उक्त वर्णित शासन से प्राप्त भूमिस्वामित्व हक की भूमि पर उसके द्वारा मकान निर्माण किया जा रहा था। 28/09/2026 को लगभग 10 बजे आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एकराय होकर उसके स्वामित्व के भूमि पर बलात प्रवेश कर उसके साथ गाली गलौच करते हुए निर्माणाधीन मकान को तोड़ दिया। साथ ही उक्त स्थल पर कार्य कर रहे मिस्त्री एवं मजदूरों के साथ मारपीट किया गया और डरा धमका कर भगा दिया गया। वहीं उसके होटल के सामान को क्षतिग्रस्त किया गया। उसकी पुत्री के विनोद पटेल और रितेश पटेल के द्वारा ईंट फेंक एवं डंडे से मारपीट की गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now