बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. स्कूटी से अपने बच्चे को लाने स्कूल जा रही एक महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। घटना की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध सिटी कोतवाली में जुर्म दर्ज किया गया है।

महावीर पार्क ग्राम मचेवा निवासी किरण चंद्राकर 13 अक्टूबर को अपनी स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 04 एलआर 5751 से अपने बच्चे को लाने स्कूल जा रही थी। दोपहर करीबन 12 बजे महानदी कॉलोनी के पास बीटीआई गार्डन के पास पहुंची थी, इसी दौरान महासमुंद शहर की ओर से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीवाय 9992 के चालक ने अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।

एक्सीडेंट से गिरने की वजह से महिला के बायें हाथ और बांये पैर में चोट लगी है। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 125(a), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

More articles

Read Now