महासमुंद. ग्राम ढोढरकसा की एक महिला के साथ मारपीट किए जाने के आरोप में उसके पति और ससुर के विरूद्ध सांकरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कृष्णा साई पति राजेश साई (25 साल) ढोढरकसा के साथ पुरानी बातों को लेकर 19 अक्टूबर की सुबह लगभग 07 से 08 बजे के बीच उसके पति राजेश साई एवं ससुर नूराधन साई ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। जब उसने बीच बचाव के लिए अपने भाई कान्हा साहू एवं चाचा टिकेश्वर साहू को फोन कर बुलाया तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
पति ने भी लिखाई रिपोर्ट
वहीं इसी मामले को लेकर राजेश साई पिता नूराधन साई (34 साल) ढोढरकसा ने सांकरा थाने में आवेदन देकर बताया कि 19 अक्टूबर को सुबह लगभग 07 से 08 बजे के बीच उसकी अपनी पत्नी कृष्णा साई के साथ पुरानी घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने अपने भाई कान्हा साहू एवं चाचा टिकेश्वर साहू को बुलाया और मेरी बहन के साथ मारपीट कर रहे हो कहकर कान्हा साहू ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया, इसी दौरान बीच बचाव करने आए उसके पिता नूराधन साई आये के साथ टिकेश्वर साहू ने मारपीट की। मामले में सांकरा थाने में आरोपी कान्हा साहू और टिकेश्वर साहू के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। babapost.in पर पढ़ें ज्योतिष से संबंधित लेख।

