महासमुंद. ग्राम अंकोरी में एक व्यक्ति के साथ उसके बेटा और बहू द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में आरोपियों के विरूद्ध बसना थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस को अंकोरी के नकुल बाघ ने बताया कि 23 अक्टूबर की रात करीब 09 बजे उसकी बहू ममता बाघ घरेलू बात को लेकर पत्नी भाग्यवती बाघ के के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर रही थी। जब उसने बीच बचाव किया तो आरोपी ममता ने बर्तन से दाहिने हाथ में मारपीट की। इसी दौरान उसके पुत्र ने भी आकर डंडे से मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

