कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. राजिम मोड़ के पास एक कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम लभराखुर्द  निवासी थान सिंग धीवर 10 नवंबर अपनी मोटर सायकल क्र सिजी 06 एचडी 1903 से मजदूरों को खाना खाने के लिए बुलाने कमार पारा जा रहा था। दोपहर करीब 03.10 बजे एनएच 353 रोड राजिम मोड के पास पहुंचने पर बागबाहरा रोड की ओर से आ रही कार सीजी 06 एचएच 8632 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफतार, लापरवाहीपूर्वक एवं उपेक्षापूर्ण चलाकर थानसिंग के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।

Join WhatsApp Group

इसे भी पढ़ें – गांजर में दो पक्षों के बीच मारपीट

एक्सीडेंट उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर मृत्यु हो जाना बताया गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 106(1) बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now