महासमुंद. पिथौरा क्षेत्र में किसान के घर से लाखों की चोरी के अलावा सिंघोड़ा थाना अंतर्गत छुईपाली में स्वास्थ्य कर्मचारी के घर में चोरी का मामला सामने आया है।
सेवैयाकला में एक किसान के घर से सोने-चांदी के जेवर सहित लाखों की चोरी के मामले में पिथौरा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस को वार्ड नंबर 12 सेवैयाकला के प्रदीप कुमार मंडावी ने बताया कि 10 नवंबर की रात वह अपने परिवार के साथ अपने कमरा में सोया था, मां पिता अपने कमरा में सोये थे, वहीं बड़ा भाई प्रमोद मंडावी रात्रि 08 बजे 08.30 बजे के बीच धान की रखवाली करने खेत चला गया था। रात्रि 03 बजे के आसपास जब उसने उठकर दरवाजा खोला तो उसके रूम का दरवाजा में बाहर से सांकल लगा हुआ था, जिस पर उसने अपने बड़े भाई प्रमोद मंडावी को फोन लगाकर बताया कि उसके रूम को दरवाजा किसी ने बंद कर दिया है, इसके बाद उसने खिडकी के रास्ते रूम से बाहर निकलकर दरवाजा खोला और बगल रूम में देखा तो आलमारी खुला पडा था सामान बिखरा हुआ था।
इसे भी पढ़ें- राशन दुकान से शक्कर और चावल चोरी
तब उसने मां-पिताजी को उठाया और बताया कि घर में चोरी हो गई है। रूम में जाकर देखा तो आलमारी में रखे नगदी 1,06,000 रुपए तथा कान का झुमका सोने का 1 जोड़ी कीमत 1,40,000 रुपए, सोने का गेहूं दाना 18 नग कीमत 40,000 रुपए, फुल्ली सोने की 2 नग कीमत 10,000 रुपए, चांदी की बिछिया 20 नग कीमत 10,000 रुपए, सोने की पत्ती 07 नग कीमत 1,00,000 रुपए , चांदी की पायल 2 जोड़ी कीमती 10,000 रुपए, सोने की अंगूठी 02 नग कीमत 50,000 रुपए कुल कीमत 4,66,000 रुपए को कोई अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 305 ए बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
स्वास्थ्य कर्मचारी के घर में चोरी
इसी तरह ग्राम छुईपाली निवासी और सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी तुलसीराम धृतलहरे के घर में हुई चोरी के मामले में सिंघोड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में में परिवार सहित ग्राम छुईपाली निवासरत है। दिनांक 15/10/2026 को उसकी पत्नी शांतिबाई धृतलहरे का रायपुर में निधन हो जाने के कारण में सपरिवार अपना मूल निवास ग्राम गर्रा थाना, कोतवाली व जिला बेमेतरा चला गया था और पत्नी के दशकर्म कार्यक्रम पश्चात 11 नवंबर की शाम 4.30 छुईपाली लौटा। घर पहुंचकर देखा तो सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था, जहां से लगभग 95 हजार रुपए का ज्वेलरी सामान व अन्य सामानों की चोरी हो गई थी। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

