Thursday, May 16, 2024
HomeAstrologyआज का राशिफल 25 अप्रैल 2024 : मीन राशि विपरीत परिस्थिति का...

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2024 : मीन राशि विपरीत परिस्थिति का सामना करेंगे, तुला, धनु को लाभ, कुंभ गुस्से से बचें

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2024 Aaj Ka Dainik Rashifal 25 April 2024 in Hindi : गुरुवार के राशिफल के अनुसार आज मीन राशि के जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। तुला, मीन राशि वालों को लाभ होने की संभावना है। वहीं कुंभ को गुस्से से बचना होगा। जानिए आज का दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2024 Aaj Ka Dainik Rashifal 25 April 2024 in Hindi : गुरुवार के राशिफल के अनुसार आज मीन राशि के जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। तुला, मीन राशि वालों को लाभ होने की संभावना है। वहीं कुंभ को गुस्से से बचना होगा। जानिए आज का दैनिक राशिफल।

आज का राशिफल 25 अप्रैल 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) सजावट में आप काफी ध्यान देंगे। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि (Taurus Horoscope) आपकी काफी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निवारण होगा। बेवजह की बातों को तूल देने से बचें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आपका नुकसान पहुँचाने को लेकर तत्पर रहेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) नये मित्र बन सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। लेकिन शाम के समय आप मनोरञ्जन में बितायेंगे। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी सावधानी रखें। आपकी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमन्त्रण दे सकती है।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिये। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। कुसंगति से आपको बचना चाहिये।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) अनुशासित रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। धन को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा। आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये काफी बेहतरीन है। आपके सामने करियर के कई विकल्प सामने आयेंगे।

इस दिशा में रखें बांस का पौधा, नहीं तो उड़ जाएगा पैसा, हो जाएंगे कंगाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आलस्य का अनुभव करेंगे। नयी विधा सीखने के लिये तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दिन भर की थकान दूर होगी। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास जागृत होगा। दूसरों के मामले में अपनी सलाह सोच-समझकर दें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) आपको लाभ मिलेगा। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अपने नकारात्मक पक्ष को समझे और उसे नियन्त्रित करने का प्रयास करें। बिना माँगी सलाह देने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आमदनी बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। घर की साज-सजावट का पूरा ध्यान रखेंगे। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी। आपके काम में स्थिरता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियाँ दूर होंगी। अपनी योग्यता के अनुरूप काम करके आत्म सन्तुष्टि का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) बदलाव के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ घूमने के लिये जा सकते हैं। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपकी छवि के लिये नुकसानदेह हो सकती है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यवहारिक बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें। बदलते मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नया कार्य करने से आपको बचना चाहिये।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular