Home Astrology Aaj Ka Rashifal 17 April 2024 in Hindi : आज राम कृपा...

Aaj Ka Rashifal 17 April 2024 in Hindi : आज राम कृपा से इन राशियों के बिगड़े काम बनेंगे, इस उपाय से दूर होंगे संकट

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 April 2024 in Hindi : आज बुधवार 17 अप्रैल को रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। आज कुछ राशियों का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। इनके बिगड़े काम बनेंगे। वहीं कुछ राशियों को संकट से भी मुक्ति मिलेगी। अपने कष्टों को दूर करने के लिए ये उपाय करने होंगे।

आज का राशिफल

मेष राशि (Aries Horoscope) करियर आगे बढ़ेगा। अपनी समस्याओं को शांति से सुलझा पाएंगे। किसी मित्र के साथ यात्रा कर सकते हैं। गलतियों को न दोहराएं। कारोबार में लेनदेन सावधानी से करें। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। सेहत को लेकर चिकित्सक से सलाह ले सकते है। यात्रा के दौरान संकट का सामना करेंगे। धन लाभ होगा। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आपका दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) रिश्तेदारों से मिल सकते हैं। घर में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। किसी करीबी से विचार मतभेद हो सकते हैं। आपको नए स्रोत से आमदनी होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) व्यवसायिक लेनदेन सतर्कता से करें। आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। धन संकट का सामना कर सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) शत्रुओं से सावधान रहना होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करें। सरकारी कार्यों में विलंब होगा। जमीन आदि खरीद सकते हैं। बड़े फैसले तत्काल न लें।

भूलकर भी न करें महिलाओं का अपमान, नहीं तो ये ग्रह कर देगा बर्बाद

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज प्रबुद्ध लोगों की सलाह काम आएगी।राजनीतिक लोगों से परिचय होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) धन लाभ होने की संभावना है। कोई आपको अच्छी खबर देगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। गूढ़ विद्याओं का अध्ययन कर सकते हैं। बच्चों के साथ वक्त बिताएं। मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) यात्रा के दौरान लापरवाही न करें। भौतिक सुख संसाधन जुटाएंगे। लवर्स को किसी बात से दिक्कत हो सकती है। आज का दिन युवाओं को लिए अच्छा रहने वाला है। रुके हुए कार्य पूरे करेंगे।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) परिवार के लोगों से बहस हो सकती है।रिश्ते में खटास रहेगी। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की सूचना मिल सकती है।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) अपने व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। किसी के बहकावे में आकर धन खर्च न करें। हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा। धन सावधानी से खर्च करें। पारिवारिक विवाद दूर होंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) वाणी पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे। निजी कंपनी में काम करने वालों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। अपनी बातों को मानने के लिए दबाव न डालें। आज का दिन ठीक रहेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहेंगे। कारोबार को लेकर प्रयोग न करें।आज का दिन अच्छा रहेगा। युवा वर्ग को करियर संबंधी सफलता मिलेगी। सहज व शांत रहे का प्रयास करें। तनाव लेने से बचें।

Exit mobile version