आज का राशिफल 2 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 2 May 2024

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज का राशिफल 2 मई 2024 | Aaj Ka Rashifal 2 May 2024 in Hindi : जानिए आज गुरुवार का राशिफल। किन जातकों की दिक्कतें दूर होंगी, जानें कैसा रहेगा दिन।

आज का राशिफल 2 मई 2024

मेष राशि (Aries Horoscope) आय में वृद्धि होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली परेशानी दूर होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उसका परिणाम तुरन्त प्राप्त होगा। नये भावनात्मक रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। आपको मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आप अपने काम का पूरी तरह से आनन्द ले पायेंगे। कारोबार में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। अपने लाभ के लिये स्वार्थी बनना ठीक नहीं है। आज लोगों के प्रति अपना व्यवहार न बिगाड़ें। पिता की आज्ञा से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अनियमितता हो सकती है। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। मसालेदार व तामसिक भोजन का सेवन न करें। हर विषय पर आपको राय देने से बचना चाहिये।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) यात्रा कर सकते हैं। लेकिन आज आपको यात्रा करने से बचना चाहिये। थकान और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) धर्म-कर्म में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। किन्तु आप अनावश्यक बातों को लेकर क्रुद्ध हो सकते हैं। अपना मन शान्त रखें व अच्छी संगत में रहें। चल-अचल सम्पत्ति के विवाद शान्त होंगे।

इस दिशा में रखें बांस का पौधा, नहीं तो उड़ जाएगा पैसा, हो जाएंगे कंगाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाना चाहिये। आय की दृष्टि से दिन बहुत ही उत्तम है। विरोधियों के ऊपर आपका प्रभाव बढ़ेगा। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। सेहत की समस्या दूर होगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) शेयर मार्केट में लाभ मिलेगा। आज बच्चों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। मन आज थोड़ा व्यथित रहेगा। आज प्रेमी जन से बहसबाजी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) कार्यक्षेत्र में लोगों से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। अपनी इच्छानुसार कार्य होने से मन सन्तुष्ट रहेगा। परिजनों के लिये कुछ उपहार खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) व्यापार में नया करने का विचार जन्म ले सकता है। अधिकारी आपके ऊपर कुछ ज्यादा निर्भर रहेंगे। आज किसी को धोखा न दें। रुके हुये बहुत से काम आसानी से हो जायेंगे। पिता के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा करना उत्तम होगा। लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) जीवनसाथी से मन की बातें शेयर कर सकते हैं। कारोबार को लेकर आप थोड़े तनाव में हो सकते हैं। नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है। योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का अङ्ग बनायें। निजी जीवन में परेशानियों का अनुभव करेंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जोश में आकर कोई गलत निर्णय न लें। सभी कार्य समय पर हो जायेंगे। शाम के समय आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलेंगे।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) आज आपके लिये बेहद सुखद रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य सुख में कमी आ सकती है। खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अपनी जीवनशैली में बदलाव न करें।

Advertisement
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now