दंतैल हाथी का विचरण, महासमुंद वन परिक्षेत्र के इन गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. दंतैल हाथी के महासमुंद वन परिक्षेत्र में उपस्थिति को लेकर 29 जून को रिपोर्ट जारी की गई है। बताया गया है कि एक दंतैल हाथी ने वन मंडल बलौबाजार के बल्दाकछार रेंज से निकलकर वन मंडल महासमुंद में प्रवेश किया है।

वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 181 में हाथी के पैर के निशान मिले हैं। दंतैल हाथी वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 181 से होते हुए सुकलई नाला को पार कर कक्ष क्रमांक 175, 176, 133 के जंगल में विचरण कर रहा है।

Join WhatsApp Group

हाथी के विचरण के चलते वन विभाग द्वारा ग्राम बोरिद चुहरी अमलोर छताल मरौद नादबारू रायकेरा सुकुलबाय तालाझर केशलडीह खिरसाली गांव के लिए हाई अलर्ट जारी करते हुए इन क्षेत्रों के ग्रामीणों से सतर्क रहने कहा गया है। साथही किसी से भी जंगल की ओर नहीं जाने व हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देने की अपील की गई है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

बैड टच मामले में शिक्षक को 5 साल की सजा

More articles

Read Now