Trending News

---Advertisement---

CG Vyapam Exam 2026: रविवार को होगी कृषि मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, जानें एग्जाम डे के जरूरी नियम और गाइडलाइन

On: April 23, 2026
Babapost_News_CG Vyapam
---Advertisement---

CG Vyapam Exam 2026: महासमुंद. छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026, रविवार को किया जाएगा। यह परीक्षा महासमुंद जिले में एक ही पाली में आयोजित होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर 12:15 बजे तक चलेगी। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में कुल 4917 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापम ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

समय और प्रवेश से जुड़े नियम

परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का निरीक्षण कर लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

ड्रेस कोड और सुरक्षा जांच

अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने की अनुमति है। गहरे रंग जैसे काला, नीला, हरा, मैरून आदि पहनने पर रोक रहेगी। धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय देकर विशेष जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।

फुटवियर में केवल चप्पल की अनुमति है। कानों में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिबंधित वस्तुएं

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पर्स, बेल्ट, टोपी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है। नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।

जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड एक तरफ प्रिंट करके लाना होगा, जिसकी एक कॉपी केंद्र में जमा की जाएगी। साथ ही फोटो युक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य है। बिना वैध आईडी के प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें

  • केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग करें
  • परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले और अंतिम 30 मिनट में बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी
  • अनुचित साधनों का उपयोग करने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है

जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे सभी नियमों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग करें।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी