अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त, संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

सक्ती. जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम ने तहसील हसौद के ग्राम लालमाटी में दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की है।

मौके पर जांच के दौरान टीम को लगभग 40 से 50 ट्रिप (ट्रैक्टर-ट्रॉली) रेत का अवैध भंडारण मिला। रेत को जब्त कर ग्राम कोटवार के सुपुर्द कर दिया। साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group

कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध खनिज गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।  

More articles

Read Now