Saturday, June 10, 2023

CG Breaking: पूर्व सांसद नंद कुमार साय की कांग्रेस में एंट्री, मुख्यमंत्री बघेल ने दिलाई सदस्यता

More articles

Join to Us

रायपुर. पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय (Nand Kumar Say) कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम साय को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। राजीव भवन में वन मंत्री मो अकबर,प्रेमसाय सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया, सत्यनारायण शर्मा समेत कई नेता उपस्थित रहे।

रविवार को BJP से इस्तीफा देने के बाद आज कांग्रेस में शामिल हो गए। CM भूपेश बघेल ने कहा,आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है और ऐसे समय में जिन्होंने गरीबों और आदिवासियों के लिए संघर्ष किया। ऐसे नंद कुमार साय आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसलिए श्री साय को बधाई देता हूं। वे सच्चे आदिवासी नेता हैं।

CG: बेरोजगारी भत्ता के लिए 16 करोड़ रिलीज, सीएम बघेल ने कहा – युवाओं के लिए उपयोगी होंगे 2500 रुपए

Latest