Trending News

---Advertisement---

मादा नीलगाय शिकार मामला, आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

On: May 5, 2026
नीलगाय का क्रूर शिकार
---Advertisement---

महासमुंद. वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत परिवृत्त पूर्व पिथौरा के परिसर सुखीपाली स्थित शांतिनगर के कक्ष क्रमांक 234 के समीप मादा नीलगाय मृत अवस्था में पाई गई। उक्त संबंध में वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिलने पर 4 मई की सुबह लगभग 8.30 बजे टीम मौके पर पहुंची, जहां प्रारंभिक जांच में अवैध शिकार की आशंका जताई गई है। उक्त कार्रवाई वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय के निर्देशानुसार संपन्न की गई।

वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय ने बताया कि डॉग स्क्वाड टीम जंगल सफारी रायपुर तथा पशु चिकित्सक सांकरा एवं उनकी टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि नीलगाय के दो पैर काटकर अलग किए गए थे तथा गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले। पशु चिकित्सकों ने प्रारंभिक रूप से धारदार हथियार से हमला होने के कारण मृत्यु होना बताया है।

प्रकरण में वन विभाग द्वारा ग्राम शांतिनगर, सुखीपाली निवासी जोहित वल्द दुर्लभ दास (30 वर्ष) एवं सुरेन्द्र वल्द उदयराम (32 वर्ष) से पूछताछ की जा रही है। जांच में छह अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनकी तलाश जारी है। वन विभाग ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 51, 52 सहपठित धारा 2(16)(।), 39(3)(अ) एवं 39(3)(स) के तहत पी.ओ.आर. दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पशु चिकित्सक टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद नियमानुसार अंतिम दाह संस्कार किया गया। मौके पर संयुक्त वनमंडलाधिकारी पिथौरा डिम्पी बैस, परिक्षेत्र अधिकारी सुखराम निराला, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सहयोग रहा।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी