Jawa की दो बाइक को मिला नया लुक, देखेंगे तो आंखे खुली की खुली रह जाएंगी

Jawa Perak New Look: जावा मोटरसाइकिल (Jawa Motorcycle) ने अपनी दो बाइक को अपडेट देते हुए नया लुक दिया है। कंपनी की जावा पेराक (Jawa Perak) और 42 बॉबर (42 Bobber) को अपडेट किया गया

Written by: Admin

Published on: April 11, 2024

Jawa Perak New Look: जावा मोटरसाइकिल (Jawa Motorcycle) ने अपनी दो बाइक को अपडेट देते हुए नया लुक दिया है। कंपनी की जावा पेराक (Jawa Perak) और 42 बॉबर (42 Bobber) को अपडेट किया गया है।

Jawa Perak में नए stealth डुअल टोन पेंट का इस्तेमाल किया गया है, परंतु इस नए पेंट से मॉडल की डार्क थीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जावा की दूसरी बाइक 42 बॉबर के अलॉय व्हील्स को बदला गया है।

Jawa Perak में क्या है अपडेट

Jawa Perak में नए stealth डुअल टोन पेंट के साथ ही बाइक के टैंक बैज और फ्यूल कैप में टैंक सीट और ब्रास डिटेलिंग को जोड़ते हुए सबसे बड़ा अपडेट इसके फुट पैग्स (foot pegs) की जगह में बदलाव करके किया गया है। इसके फुट पैग्स को आगे की तरफ 155 mm बढ़ाया गया है। कंपनी 42 बॉबर को इसी तरह के फुट पैग्स के साथ मार्केट में ला चुकी है। इस अपडेट राइडर को कंफर्ट मिलेगा।

Jawa Perak पावरट्रेन

Jawa Perak में 334cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है, जिससे 7500rpm पर 29.9 hp की पावर मिलती है और 5500rpm पर 30Nm का टॉर्क जेनेरेट करने में सक्षम होता है। जावा 350 की तुलना में इस बाइक का पावरट्रेन अधिक बेहतर परफॉर्मेंस देता है। इस धांसू बाइक में 280mm की फ्रंट डिस्क के साथ ब्रेक दिए गए हैं और डुअल-चैनल ABS के साथ में 240mm रियर डिस्क भी इस बाइक में लगी है।

Jawa के अपडेटेड मॉडल के दाम

Jawa Perak की एक्स-शोरूम प्राइस 2.13 लाख रुपये है। वहीं जावा ने 42 बॉबर की कीमत को भी अपडेट किया है, जो एक्स-शोरूम प्राइस 2.10 लाख रुपये से शुरू होकर 2.30 लाख रुपये तक जाती है। जावा 42 बॉबर में केवल अलॉय व्हील्स लगाकर अपडेट दिया गया है।

हार्ले-डेविडसन की बोलती बंद करेगी Royal Enfield की 450cc की ये गजब बाइक, जानिए कब होगी लॉन्च

Previous

पल्सर के दीवानों के लिए आई अच्छी खबर, Bajaj Pulsar NS400 की लॉन्च डेट कन्फर्म

Next

UPSC CMS 2024 Registration Open : यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा के लिए आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट