सस्ता 5G स्मार्टफोन खरीदने की ख्वाहिश है तो Samsung का ये मॉडल 10 हजार से कम मिलेगा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी के साथ शानदार फीचर्स

Samsung Phone : सस्ता 5G स्मार्टफोन खरीदने की ख्वाहिश है, तो Samsung Galaxy F14 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये कंपनी का सबसे सस्ता 5G सपोर्ट फोन है। ये हैंडसेट Full HD+ डिस्प्ले

Written by: Admin

Published on: May 11, 2024

Samsung Phone : सस्ता 5G स्मार्टफोन खरीदने की ख्वाहिश है, तो Samsung Galaxy F14 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये कंपनी का सबसे सस्ता 5G सपोर्ट फोन है। ये हैंडसेट Full HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा, साथ ही इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी भी दी गई है।इस फोन को आप 10 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं।जानिए इस फोन की डिटेल्स।

Samsung Galaxy F14 5G कीमत 

Samsung Galaxy F14 5G स्मार्ट फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। Samsung Galaxy F14 5G को आप 8,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे। ये कीमत फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं स्मार्टफोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 9,499 रुपये में मिलेगा। ये दोनों ही वेरिएंट्स 10 हजार रुपये से कम कीमत में आते हैं। Samsung Galaxy F14 5G को आप Flipkart, Amazon और दूसरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं। इसमें सैमसंग Spotify Premium का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन देगा।

Samsung Galaxy F14 5G स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy F14 5G में 6.6-inch का IPS LCD डिस्प्ले, स्क्रीन Full HD+ रेज्योलूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ आता है। 

यह भी पढ़ें: Samsung भारत में लॉन्च करेगा बेहद ही धांसू फोन, यह खासियत बनाएगी यूनिक, जानें फीचर्स डिटेल

Samsung Galaxy F14 5G फोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड OneUI Core 5.1 पर काम करता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलेगा वहीं 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। फोन के फ्रंट में कंपनी ने 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी करता है।

Previous

Tata जल्द लॉन्च करेगा Altroz Racer, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

Next

चाचा और भतीजों के बीच मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट