Friday, May 17, 2024
HomeDeshSun Transit : सूर्य के तुला राशि में प्रवेश से इन राशियों...

Sun Transit : सूर्य के तुला राशि में प्रवेश से इन राशियों के लिए आएगा अच्छा समय, जानें देश-दुनिया पर होने वाला असर

तुला संक्रांति 2023: सूर्य का तुला राशि में प्रवेश 18 अक्टूबर को होगा, सूर्य की यह स्थिति 16 नवंबर 2023 तक रहेगी। यानी सूर्य अपनी नीच राशि यानी तुला में गोचर करेगा। शुक्र की राशि में सूर्य के रहने से देश की अर्थव्यवस्था सहित अन्य बदलाव होंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। (सूर्य संक्रांति अक्टूबर 2023)

इन पर पड़ेगा प्रभाव

सूर्य 18 अक्टूबर 2023 को दोपहर 1:18 पर कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 16 नवंबर तक इस में राशि में विराजमान रहेंगे। तुला राशि में आने के बाद सूर्य अपनी नीच अवस्था में आ जाएंगे। जिससे कई राशियों पर लगभग एक महीने प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दे सकता है। सूर्य के अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश से देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे।  

वृष, सिंह, धनु राशि का अच्छा समय

सूर्य के राशि बदलने से वृष, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होने की संभावना है। वहीं मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। मेष, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को सावधान रहना होगा।

तुला राशि में सूर्य गोचर से देश-दुनिया पर असर?

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार तुला राशि में सूर्य के आने से शेयर बाजार में गिरावट के साथ बिजनेस की गति थमेगी। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के चलते अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे। राजनीतिक उथल-पुथल एवं प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा।

बुरे प्रभाव से बचने के उपाय 

भगवान श्री विष्णु की उपासना करें। गाय को भोजन कराएं। रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें। रविवार को उपवास रखें। रोज गुड़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें। पिता का आशीर्वाद लें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें । 

इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

वृष, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग बन बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सोचे हुए बड़े काम भी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदे वाला समय रहेगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular