महासमुंद. कुलिया विद्युत सब स्टेशन के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल हो गए, वहीं उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम भोथा निवासी खोमन साहू 19 सितंबर को अपने दोस्त पंकज यादव के साथ बागबाहरा जा रहा था। शाम करीबन 6.30 बजे वह कुलिया विद्युत सब स्टेशन के पास रूका था।
कुछ देर बाद वह बागबाहरा जाने के लिए मोटर सायकल क्र. सीजी 06 एचबी 3355 को स्टार्ट कर रहा था, उसी समय पीछे से ट्रैक्टर क्र. सीजी 06 एचएफ 8711 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर खोमन के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे खोमन के सिर, आंख, नाक, मुंह एवं पंकज यादव के सिर में चोंटे आई। साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध कोमाखान थाने में धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

