Trending News

---Advertisement---

गार्डन में बैठे व्यक्ति को अज्ञात आरोपी ने चाकू मारकर किया घायल

On: May 4, 2026
crime news
---Advertisement---

महासमुंद. अपने मामा की लड़की को नीट की परीक्षा दिलाने आए एक व्यक्ति पर अज्ञात आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। रिपोर्ट पर घटना में शामिल दो अज्ञात लोगों के विरूद्ध सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को प्रार्थी ओमप्रकाश गहेरवार वार्ड नं 01 पिलवापाली पिथौरा ने बताया कि 03 मई को उसका बड़ा भाई परमेश्वर गहेरवार सुबह करीबन 8 बजे ग्राम पिलवापाली से मामा की लड़की नीलम कंदोई को नीट का पेपर दिलवाने महासमुंद आया था। करीबन 11 बजे प्रार्थी को फोन से पता चला कि उसके भाई परमेश्वर को अज्ञात दो व्यक्तियों ने जामा मस्जिद महासमुंद के पास स्थित गार्डन चाकू मार दिया है, जिसे जिला अस्पताल महासमुंद में इलाज के लिये ले जाया गया है।

इसके बाद प्रार्थी ने जिला अस्पताल महासमुंद पहुंच कर अपने भाई से घटना के बारे में पूछा। जिस पर उसने बताया कि सुबह 10-10.30 बजे बहन नीलम कंदोई के साथ किलकारी गार्डन जामा मस्जिद के सामने में बैठा था, तभी दो व्यक्ति मोटर सायकल में आये, जिसमें एक व्यक्ति मोटर सायकल के पास दूर में खड़ा था और दूसरा व्यक्ति उसके पास आया और रुपए मांगने लगा, जब उसने रुपए नहीं है कहा तब वह आरोपी जेब से चाकू निकाल कर डराने लगा, जिस पर उसने पर्स से 200 रुपए निकाल कर दिया, इस पर वह 500 रुपए मांगने लगा। जब परमेश्वर ने रुपए नहीं कहा तब आरोपी ने कहा कि 500 रुपए दो नहीं तो चाकू मारकर हत्या कर दूंगा कहा और हाथ में रखे चाकू से सीने पर वार करने लगा, तब उसने हाथ से रोका, जिससे बायें हाथ की भुजा में गंभीर चोट आई। घटना को देखकर बहन के चिल्लाने पर दोनों व्यक्ति वहां से मोटर सायकल में बैठ कर भाग निकले। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 109, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now