महासमुंद. ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से हुई ड्राइवर की मौत के मामले में पिथौरा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया थाना पिथौरा के मर्ग क्रमांक 20/26 धारा 194 बीएनएसएस की जांच की गई।

जांच के दौरान मृतक सैय्यद राजिब पिता सैय्यद राजू (27 वर्ष) आरखाली थाना आमडागा जिला उत्तर 24 परगना कलकत्ता का सीएचसी पिथौरा में विधिवत मर्ग पंचनामा कार्रवाई कर पीएम कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक सैय्यद राजिब आइशर वाहन क्रमांक डब्लूबी 25 एन 8647 का चालक था और अपने हेल्पर अजरूद्दीन पिता जोयल अजरूद्दीन (19 साल) बगबेरिया थाना मध्यमगेडा जिला उत्तर 24 परगना कोलकाता के साथ कोल्हापुर महाराष्ट्र से हावड़ा (पं बंगाल) के लिए उक्त वाहन में अंगूर लोडकर ले जा रहे था।
09 अप्रैल की सुबह करीबन 6 बजे मुढीपार चौक थाना पिथौरा के पास अचानक जानवर के आ जाने से बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक सैय्यद राजिब वाहन के नीचे दब गया, जिसकी सीएचसी पिथौरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
कुएं में मिली सड़ी गली लाश की हुई शिनाख्त, अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज