Trending News

---Advertisement---

झांसा देकर 10 लाख के जेवरों की चोरी, तेंदूकोना थाने में अपराध दर्ज

On: April 29, 2026
Thief

महासमुंद. ग्राम बगारपाली में अज्ञात व्यक्ति ने झांसा देकर एक घर से 10 लाख रुपए के जेवर की चोरी कर ली। मामले की रिपोर्ट तेंदूकोना थाने में दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम बगारपाली के ओमप्रकाश ठाकुर पिता नोहरसिंह ठाकुर ने रिपोर्ट लिखाई है कि 27 अप्रैल को सुबह 8-9 बजे के बीच में एक अनजान व्यक्ति आया और उसके पिता से कहा कि आपका लड़का 12 क्विंटल छड़ मंगाया है। जिसमें 4 क्विंटल को मैं रखूंगा कहते हुए पैसा मांगने लगा। उसके बाद आपके लड़के से बात कर रहा हूं कर खुद मोबाईल से बात करने लगा और कह रहा था कि आलमारी के ऊपर में चाबी रखा है और रूम में घुसकर चाबी ढूंढने लगा। चाबी मिलने पर वह व्यक्ति आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी को ले गया।

चोरी किये गये सामानों में सोने का हार – 1 नग – 14.760 ग्राम, सोने का रानी हार 1 नग – 22 ग्राम , 10 नग सोने का लॉकेट (माला) बड़ा वाला- 10 ग्राम, सोने के 5 नग लॉकेट माला छोटा – 5 ग्राम, कान का झुमका (एक जोड़ी) – 15 ग्राम, सोने की अंगूठी – 5 ग्राम, कान की बाली (एक जोड़ी) – 2 ग्राम, चांदी की पायल एक जोड़ी (बड़ा) – 300 ग्राम, चांदी की पायल एक जोड़ी (छोटा) – 150 ग्राम, चांदी का करधन 1 नग – 300 ग्राम, बिछिया 4 नग कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए शामिल है। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now