महासमुंद. गांजा मंगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ और कोमाखान पुलिस ने इस मामले में पूर्व में एक आयशर ट्रक से 32.070 किलो गांजा (कीमती 16,03,500 रुपए) की तस्करी करते 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने ताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं सभी थाना चौकी को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश है।
जिसके तहत् गांजा तस्करों के पूरे चेन को ध्वस्त करने ‘एंड-टू-एंड’ कार्रवाई की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के नेटवर्क में से, गांजा मंगाने वाला (फॉरवर्ड लिंक) कृष्णचंद प्रधान को सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 05-07-26, थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर एक आयचर ट्रक क्रमांक जीजे19 वाय 3344 में 02 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन कर रहे हैं। इसके बाद ग्राम टेमरी जांच नाका के पास उक्त ट्रक सवार को रोककर नाम पता पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम प्रदीप महापात्र पिता त्रिनाथ महापात्र (52 साल) निवासी तलरामपल्ली थाना कोदला जिला गंजाम ओडिशा व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम हाडुबंधु स्वांई पिता रंकनिधि स्वांई (47 साल) निवासी बादरखपल्ली थाना कोदला जिला गंजाम ओडिशा का रहने वाला बताया। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी की बात कबूल की थी तथा वे इस गांजा को बेगुनियापड़ा गंजाम (ओडिशा) से ले जाकर सूरत (गुजरात) खपाने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर धारा 20(B)(II) (C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही थी।
मामले की तफ्तीश पर गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ में पता चला कि, वे इस गांजा को बेगुनियापड़ा गंजाम (ओडिशा) से सूरत (गुजरात) कृष्णचंद प्रधान नाम के व्यक्ति के लिए लेकर जा रहे थे।। विवेचना के दौरान प्राप्त सुराग, तकनीकी एवं डाटा एनालिसिस की मदद से गांजा मंगाने वाले (फारवर्ड लिंक) कृष्णचंद प्रधान पिता भास्कर प्रधान उम्र 42 साल निवासी अमरोली सूरत (गुजरात) को अमरोली जिला सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया।






