Trending News

---Advertisement---

सिरपुर में जानलेवा चाकूबाजी, चंद घंटों के भीतर पुलिस ने 03 आरोपियों को पकड़ा

On: October 8, 2026
सिरपुर में चाकूबाजी के आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद. सिरपुर में हुई चाकूबाजी एवं जानलेवा हमले की घटना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध में संलिप्त 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी परमानंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 06 अक्टूबर की रात्रि में राकेश साहू अपने घर से खाना खाकर जब लौट रहा था, इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास हरि ध्रुव ने उसे रोका और लिफ्ट मांगा। राकेश ने हरि ध्रुव को लिफ्ट देने से मना कर दिया, तब इसी बात पर हरि ध्रुव, राकेश को गाली गलौज करने लगा। उसी समय राकेश साहू ने प्रार्थी परमानंद और टिकेश्वर साहू को आवाज देकर बुलाया। जो दोनो को समझा-बुझाकर अपने कार्य स्थल अस्पताल वापस चले गये।

कुछ देर बाद राजेश ठाकुर ने प्रार्थी परमानंद को फोन करके बोला की तुम लोगों का आपसी क्या विवाद हुआ है, हरि ध्रुव से जाकर माफी मांग लो। प्रार्थी के बार-बार कहने पर कि अस्पताल के पास आ जाओ, बात कर लेते हैं, कहने पर राजेश ठाकुर नहीं माना और प्रार्थी को लक्ष्मण मंदिर के पास चलने को कहा, जहां प्रार्थी अपने भाई राकेश साहू व टिकेश्वर साहू के साथ मजबूर होकर गया तो उसने देखा कि राजेश ठाकुर के साथ सुरेश मिरी व हरि ध्रुव मौजूद थे, पहुंचते ही उन लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट करना शुरू कर दिया। तभी हरि ध्रुव द्वारा अपने पास रखे धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से प्रार्थी पर हमला कर दिया गया, जिससे प्रार्थी के गले पर तीन-चार बार वार करने से गले के पास ठुड्डी से अत्यधिक खून निकला। प्रार्थी द्वारा जान बचाकर भागने पर तीनों आरोपियों ने उसका पीछा भी किया। तत्पश्चात प्रार्थी को राकेश साहू व टिकेश्वर साहू बचाकर चौकी सिरपुर लेकर आए , जिस पर थाना तुमगांव में अपराध क्रमांक 228/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

​विवेचना के दौरान वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को नरेंद्र फर्नीचर दुकान के सामने घास से बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों हरिराम ध्रुव पिता धनीराम ध्रुव ( 26 साल), ​राजेश ठाकुर पिता स्व. अवधेश सिंह ठाकुर (35 साल), ​सुरेश मिरी पिता कांताप्रसाद मिरी, (26 साल) सभी निवासी सिरपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now