महासमुंद. जिले के ग्राम बिरकोनी के खेत में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ग्राम बिरकोनी के झिलमिली खार में एक व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली थाने में जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस को बिरकोनी केघनश्याम साहू ने बताया कि 09 अप्रैल को सुबह 7 बजे वह छोटे भाई पवन साहू के साथ अपने झिलमिली खार खेत में दवाई डालने के लिए गया, तब देखा कि खेत में लगे 05 एचपी के दो ट्यूबवेल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में पाइप को काटकर बोर को नीचे गिरा दिया था। जिसे उसने पत्थर से ढंक दिया था और मामले की रिपोर्ट थाने में कराई थी। वहीं दूसरे दिन 10 अप्रैल की सुबह 6 बजे जब वह अपने छोटे भाई पवन साहू के साथ झिलमिली खार खेत में दवाई डालने के लिए गया तब देखा कि उसके खेत के ट्यूबवेल के पास गांव का शंभू साहू खड़ा था और ट्यूबवेल में फेंसिंग पोल को डाल रहा था, जब उसने आवाज दी तब वह भागने लगा। जब शंभू साहू को दौड़ाकर पकड़ा तब आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 324(4), 326(ए), 329(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
नहाने गए व्यक्ति से मारपीट
बिरकोनी के झिलमिली खार के खेत में लगे बोर में नहाने गए एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। सिटी कोतवाली पुलिस को बिरकोनी के शंभु साहू ने बताया कि उसने अपने खेत को बालाराम साहू और चम्मन साहू को रेगहा में दिया हूं। 10 अप्रैल की सुबह 7 बजे वह झिलमिली खार खेत नहाने के लिये गया था और अपने रेगहा में दिये खेत में लगे बोर में ब्रश कर रहा था, उसी समय घनश्याम साहू और पवन साहू उसके पास आकर बोलने लगे कि जब तुम अपने खेत को रेगहा में दिये हो तो तुम खेत क्यों आते हो, तब उसने कहा कि मेरा खेत है तो नहाने के लिये आया हूं। इतने में घनश्याम साहू और पवन साहू ने पुरानी रंजिशवश गुस्से में आकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। उसके बाद आरोपी घनश्याम और पवन साहू उसे अपने बोर के पास ले गए और वहां भी बोर को गिरा कर नुकसान किए हो कहकर मारपीट करने लगे। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
ट्रक के अनियंत्रित होकर पलटने से ड्राइवर की मौत
कुएं में मिली सड़ी गली लाश की हुई शिनाख्त, अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज