Numerology: अंक ज्योतिष के आधार पर जानें भविष्यफल, शुक्रवार किन जातकों के लिए Lucky रहेगा

Share this

अंक ज्योतिष 9 जून 2023 Numerology 9 June 2023: ज्योतिष गणना में किसी भी जातक का मूलांक उसकी जन्म तारीख के योग से निकाला जाता है। उदाहरण के अनुसार इसे समझने का प्रयत्न करते हैं। जैसे  किसी जातक का जन्म 27 अगस्त को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+7=9 होता है। यानी 9 उस जातक का मूलांक होगा। इसी तरह यदि किसी जातक का जन्म 10 तारीख को हुआ है तो 1+0= 1 होगा। आइए जानते हैं आज शुक्रवार किनके लिए Lucky रहेगा (Ank Jyotish 9 June 2023 Friday )

अंक 1 ( 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)

संपत्ति विवाद निपट सकता है। बिजनेस में नई संभावनाओं पर विचार होगा। संतान को लेकर गुड न्यूज मिलेगी। आध्यात्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। छात्र अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधान रहें।

अंक 2 (2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग)

बड़ी योजना बन सकती है। घर-परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगी। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आ सकती है। काम बिगड़ भी सकता है।

अंक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। बुरे लोगों की संगति से दूर रहें, नहीं तो मुसीबत में फंस सकते हैं। अफसर से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। कारोबार मंद रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 9 June 2023: मेष, तुला, कुंभ को आज बड़ी कामयाबी, शुक्रवार काे मिलेगी गुड न्यूज

अंक 4 (4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)

आज कोई कर्ज लेना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। आपकी योजना उजागर हो सकती है।परिवार से संबंध मधुर होंगे। गलत कामों में धन खर्च होने के योग हैं।

Numerology

अंक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

अनजान लोगों पर भरोसा न करें। बिजनेस में बिजी रहेंगे। नशे की आदत छोड़ें। किसी परिचित या रिश्तेदार से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है।

अंक 6 (6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)

आज आप कुछ अनचाहा फैसला ले सकते हैं। नया काम सोच-विचार कर शुरू करें। मेहनत करने से सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई के प्रति जागरूक होंगे।

अंक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति)

आपको हर काम गंभीरता से करना चाहिए। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। जमीन या वाहन खरीद सकते हैं।बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद बना रहेगा।

मूलांक 8 (8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)

मनोरंजक गतिविधियों में भी शामिल होंगे। दफ्तर में सावधानी बरतना आवश्यक होगा। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। योजना के अनुसार हर काम होगा। अपने काम पर अधिक ध्यान दें।

अंक 9 (9, 18 और 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोग)
सेहत बिगड़ सकती है। सुस्त रहेंगे। किसी काम के पूरा होने में निश्चित रूप से समय लगेगा। प्रभावशाली व्यक्ति का आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। तनाव कम होगा।

Weekly Horoscope : जानें 5 से 11 जून 2023 तक कैसा रहेगा आपका हफ्ता, चेक करें अपना राशिफल


Share this