Thursday, June 8, 2023

छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों पर ओडिशा के टोल नाका कर्मचारियों ने बरसाए लाठी-डंडे, Video Viral

More articles

Join to Us

छत्तीसगढ़ के तीर्थ यात्रियों से ओडिशा में टोल नाका कर्मचारियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। ये सभी लोग तमिलनाडु के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामेश्वरम दर्शन करने के लिए गए हुए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तब इनके साथ मारपीट की गई। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस घटना की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी ट्वीट के माध्यम से दी थी।

बताया गया है कि सक्ती जिले के ग्राम मल्दा के रहने वाले लोग ओडिशा के रास्ते लौट रहे थे। मंगलवार को इन्हें कटक जिले के मंगोली नाका के पास रोक लिया गया। तीर्थ यात्रियों के मुताबिक टोल नाका के कर्मचारी ज्यादा पैसों की मांग कर रहे थे, इसके चलते विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर नाके का ठेकेदार मौके पर पहुंच गया और उसने अपने साथियों के साथ इन्हें पीटना शुरू कर दिया। इन यात्रियों को लाठी-डंडे से पीटा गया है। इसकी सूचना किसी तरह प्रशासन को दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जब इस मामले की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को मिली, तब स्थानीय अधिकारियों से चर्चा की गई। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाके पर ही ताला जड़ दिया। पुलिस से बातचीत की गई। तब बुधवार को पुलिस की टीम ने यात्रियों की शिकायत पर कार्रवाई की और मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इसके बाद ये लोग छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए।

CG: दो पक्षों के बीच विवाद, तलवार लेकर जमकर मारपीट, कार में तोड़फोड़, वीडियो वायरल हुआ तो एक्शन में आई पुलिस

Latest