---Advertisement---

कंपनी के गोपनीय दस्तावेज लीक, पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर

On: April 16, 2026
Fraud
---Advertisement---

महासमुंद. कंपनी के गोपनीय दस्तावेज लीक होने के मामले में पूर्व कर्मचारियों के विरूद्ध कोतवाली थाना में अपराध दर्ज किया गया है। मामले की रिपोर्ट मनोरमा इंडस्ट्रीज लिमिटेड बिरकोनी के प्रबंधक ने दर्ज कराई है

Fraud

सिटी कोतवाली में कराए गए एफआईआर में आवेदक व मनोरमा इंडस्ट्रीज के प्रबंधक अरूण नंदा ने पुलिस को बताया कि कंपनी में गोविन्द यशवंतराव सेलिकर असिस्टेंट जनरल मैनेजर (आरएनडी) के पद पर दिनांक 12/06/2023 से नियुक्त कर कार्यरत होकर दिनांक 30/10/2025 तक कार्यरत रहा तथा दिनांक 30/10/2025 को रिजाईन (छोड़कर) कर एक अन्य कंपनी में जाकर वर्तमान में कार्यरत हैं तथा मोहन साहूकारी पिता हेमंतराव साहूकारी निवासी रायपुर जो कंपनी में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर दिनांक 01.10.2020 से दिनांक 30.09.2025 तक कार्यरत रहा तथा दिनांक 08.10.2025 को कंपनी को रिजाईन कर दिया।

एफआईआर में बताया गया कि मनोरमा इण्डस्ट्रीज लिमिटेड ग्राम बिरकोनी, जिला महासमुंद ने छानबीन में पाया कि कंपनी की कंपलीट ड्राईंग कम्पलीट प्रोसेसर डाटा सिस्टम आफ प्रोडक्शन एवं इम्पार्टटेंट (महत्वपूर्ण) कंपनी की जानकारी एवं फार्मूला जिसमें स्पेशल टेक्नोलाजी को सुरक्षित रखने गोपनीय रखने एवं पूर्णरूपेण गोपनीयता बनाते हुए संभाल कर रखने की जिम्मेदारी कंपनी के कर्मचारी गोविन्द यशवंतराव सेलिकर तथा मोहन साहूकारी को दी गई थी, लेकिन उक्त दोनों व्यक्तियों के द्वारा धोखाधड़ी करते हुए कंपनी के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी मेल के माध्यम से दूसरी कंपनियों को दे दी गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 316(2), 316(5), 318(4), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

X(Twitter Link)

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now