Trending News

---Advertisement---

मवेशियों का क्रूरतापूर्वक परिवहन, दो लोगों पर कार्रवाई

On: April 22, 2026
Crime
---Advertisement---

महासमुंद. मवेशियों का क्रूरतापूर्वक परिवहन कर रहे लोगों पर बागबाहरा पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति कुछ मवेशियों को ओडिशा कत्लखाना ले जाने हेतु क्रूरतापूर्वक बिना चारा पानी व्यवस्था किए सुखरीडबरी की ओर से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने ग्राम सुखरीडबरी के पास भैसों को हांकते हुए आ रहे दो व्यक्तियों से पूछताछ की।

पूछताछ में अपना नाम लक्ष्मीलाल मनहरे पिता सुकलाल मनहरे (60 साल) अनवरपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद एवं मोहन निषाद पिता सोनसाय निषाद (45 साल) कोमा थाना खल्लारी जिला महासमुंद का निवासी होना बताए, उनके कब्जे से पांच नग देशी भैस कीमत 75 हजार रुपए को बरामद किया गया

आरोपियो के विरूद्ध छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम धारा 1907 की धारा 11 एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत कार्रवाई की गई।

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now