Trending News

---Advertisement---

घर में शराब का अवैध निर्माण, एक व्यक्ति पर कार्रवाई

On: October 4, 2026
FIR

महासमुंद. घर में शराब का अवैध रूप से निर्माण कर रहे एक व्यक्ति के विरूद्ध पटेवा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब और निर्माण सामग्री बरामद किया गया है।

पटेवा पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम चिरको में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब निर्माण कर रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने संदेही से पूछताछ की जिसने अपना नाम रामानंद पटेल पिता ध्रुव कुमार पटेल (44 वर्ष) निवासी ग्राम चिरको होना बताया। घर की तलाशी लेने पर कमरे के अंदर 25 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमत 5000 रुपए और दो नग महुआ शराब बनाने की एल्युमीनियम गंज कीमत करीबन 1200 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा-34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now