---Advertisement---

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा की ऐतिहासिक उपलब्धि, एक ही दिन में 10 प्रसव, 7 सी-सेक्शन एवं 3 सामान्य प्रसव सफल

On: October 10, 2026
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा

महासमुंद. जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में एक ही दिन में 07 अक्टूबर को कुल 10 प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए, जिनमें 7 सी-सेक्शन (ऑपरेशन द्वारा प्रसव) तथा 3 सामान्य प्रसव शामिल हैं। इसके साथ ही अस्पताल में एक हिस्टेकटॉमी (बच्चादानी आपरेशन) भी सफलतापूर्वक की गई। यह उपलब्धि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों पर बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। सभी जच्चा बच्चा स्वस्थ है।

इस उपलब्धि से बागबाहरा सहित आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों से आने वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष लाभ मिल रहा है। अब उन्हें प्रसव संबंधी आवश्यक सुविधाओं के लिए दूरस्थ अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो रही है। शासकीय अस्पताल में सी-सेक्शन एवं सामान्य प्रसव की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर उपचार मिल रहा है तथा निजी अस्पतालों में होने वाले अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिल रही है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेवेंद्र साहू के नेतृत्व में प्रसव संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस बढ़ई के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद डॉ. आरके सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिले के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में सी-सेक्शन एवं सामान्य प्रसव की सुविधाओं का निरंतर संचालन ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए राहतकारी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा की यह उपलब्धि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों का शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ेगा और सुरक्षित मातृत्व के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now