महासमुंद. बागबाहरा के ग्राम मौलीमुड़ा मंदिर के पास पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे 7 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बागबाहरा पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से नगद रकम के अलावा मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि 02 नवंबर को सूचना मिली कि मौलीमुडा मंदिर के पास पीपल पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी गंगूराम साहू पिता बिसाहुराम साहू उम्र 48 साल निवासी मौलीमुडा थाना बागबाहरा, मनिहार ठाकुर पिता बालाराम ठाकुर उम्र 38 वर्ष निवासी मौलीमुडा थाना बागबाहरा, तेजराम ठाकुर पिता गौकरण ठाकुर उम्र 30 साल निवासी मौलीमुडा थाना बागबाहरा, रूपेश कुमार बघेल पिता गजानंद बघेल उम्र 28 साल निवासी बंधापारा सुअरमाल कोमाखान थाना कोमाखान, रूपेश ठाकुर पिता धनीराम ठाकुर उम्र 22 साल निवासी मौलीमुडा थाना बागबाहरा, सुशील यादव पिता केवल यादव उम्र 18 साल निवासी मौलीमुडा थाना बागबाहरा, पुनीतराम ठाकुर पिता किरीतराम ठाकुर उम्र 37 साल निवासी मौलीमुडा थाना बागबाहरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 11310 रुपए, 5 मोबाइल कीमत 50 हजार रुपए कुल कीमत 61310 रुपए को जब्त किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022, 112 (2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
इसे भी पढ़ें – रोड किनारे जुआ खेल रहे 8 आरोपी गिरफ्तार
पिथौरा में जुआ खेल रहे दो लोग गिरफ्तार, दो फरार
इसी तरह पिथौरा पुलिस ने नहरपारा पीपर चौक के पास में मोबाईल की फ्लेश लाईट की रोशनी में जुआ खेल रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो लोग फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1800 रुपए और दो बाइक बरामद किए गए हैं। वहीं कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिनेश कुमार पटेल पिता स्व. हेमचंद पटेल उम्र 42 साल निवासी वार्ड नंबर 01 रावण भाठापारा पिथौरा और महेश कुमार निषाद पिता रामकुमार निषाद उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 03 रावण भाठापारा पिथौरा को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई की दौरान जुआ खेल रहे मुकेश निषाद निवासी मंडलीपारा पिथौरा और टिर्री निषाद निवासी वार्ड नंबर 03 रावण भाठापारा पिथौरा फरार हो गए। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छग जुआ प्रति. अधिनियम 2022, 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

