Sunday, May 19, 2024
HomeAstrologyवृश्चिक रहेंगे सफल, मकर, मीन कष्ट में रहेंगे, तुला, धनु के जातकों...

वृश्चिक रहेंगे सफल, मकर, मीन कष्ट में रहेंगे, तुला, धनु के जातकों को खुशखबरी मिलेगी, जानें आज 27 अप्रैल 2023 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 April 2023 :  ज्योतिष के अनुसार आज गुरुवार को वृश्चिक राशि के जातक अपने कार्य में सफल रहेंगे। मकर, मीन के जातक किसी कष्ट का सामना कर सकते हैं। वहीं तुला, धनु के जातकों को खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। वहीं कुछ राशि वालों को यात्रा करने का मौका मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। आइये जानें आज 27 अप्रैल 2023 का राशिफल कैसा रहेगा।

 

मेष राशि 27 अप्रैल 2023 (Aries 27 April 2023)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन भागदौड़ वाला रहने वाला है। आप अपने कार्यों में व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे परिजन आपसे नाराज हो सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों को अपनी किसी नई डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा, लेकिन आप किसी बाहरी व्यक्ति से ज्यादा बातें शेयर ना करें।

 

वृषभ राशि 27 अप्रैल 2023 (Taurus 27 April 2023)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन उलझा हुआ रहने वाला है। आपको जल्दबाजी न करें। कारोबार में प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में  आप किसी पर अधिक विश्वास ना करें। लेनदेन से संबंधित समस्या आज दूर होगी।

 

मिथुन राशि 27 अप्रैल 2023 (Gemini 27 April 2023)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।  आप अपने कारोबार को और बढ़ाने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। चल व अचल संपत्ति संबंधित विवाद में आपको सतर्क रहना होगा। सोच विचार निर्णय करें, नही तो आप किसी गलत जगह कर सकते हैं। बच्चों की फरमाइश पूरा करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

 

कर्क राशि 27 अप्रैल 2023 (Cancer 27 April 2023
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन  सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग उभरेगा। किसी से काफी दिनों से चल रहा विवाद फिर शुरू हो सकता है।जोखिम लेने से बचें। कारखानों में सावधानी से कार्य करें। किसी नए वाहन को खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। बजट बना कर चलना होगा। नया काम शुरू करने पर विचार कर सकते हैं।

 

सिंह राशि 27 अप्रैल 2023 (Leo 27 April 2023)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रहेगा। पैतृक व्यापार को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आप अपने भाइयों से चर्चा कर सकते हैं। आपको मित्रों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा, लेकिन आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दे। विवाद बढ़ सकता है। अपने काम की ओर ध्यान लगाएं, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

 

कन्या राशि 27 अप्रैल 2023 (Virgo 27 April 2023)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। माता पिता के आशीर्वाद से उनके रुके हुए कार्य समय रहते पूरे होंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके नए मकान, शॉप, वाहन आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी । परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

 

तुला राशि 27 अप्रैल 2023 (Libra 27 April 2023)
तुला राशि के जातक आज यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अपनी निजी बात को हर किसी से न कहें। विद्यार्थियों को बड़ा लाभ होगा। संपत्ति विवाद दूर होंगे। धन संपत्ति की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी बड़े निवेश की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रापर्टी खरीद सकते हैं। बड़े संकट से मुक्ति मिलेगी। खुशखबरी मिलेगी।

 

वृश्चिक राशि 27 अप्रैल 2023 (Scorpio 27 April 2023)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन कामयाबी से भरा रहेगा। यदि आपको संतान के कैरियर की चिंता सता रही थी, वह दूर हो सकती है। नया काम को करने की इच्छा भी आज पूरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसी अनदेखी ना करें। छोटे  बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आयेगे।

 

धनु राशि 27 अप्रैल 2023 (Sagittarius 27 April 2023)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। माता-पिता से पूछ कर कार्य करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। छात्रों को अपने पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। स्टूडेंट किसी परीक्षा में कामयाबी हासिल कर सकेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको  खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेशों में कारोबार कर रहे लोगों को  लाभ होगा। जॉब ऑफर मिल सकते हैं।

 

मकर राशि 27 अप्रैल 2023 (Capricorn 27 April 2023)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन उलझन वाला रहेगा। आज आपको एक साथ कई काम आने से परेशान रहेंगे। किसी कानूनी मामले में  आपको जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके विरोधी आज आपके ऊपर हावी हो सकते हैं।सरकारी कार्य पूरा करने की कोशिश में लगे रहेगे।आप आज अपने घर की मरम्मत को लेकर प्लान बना सकते हैं।

 

कुंभ राशि 27 अप्रैल 2023 (Aquarius 27 April 2023)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाली होगी, लेकिन आपकी  किसी महिला मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज खत्म होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने जा सकते हैं।

 

मीन राशि 27 अप्रैल 2023 (Pisces 27 April 2023)
मीन राशि के जातको आज परेशान रहेंगे। सरप्राइज पार्टी का आयोजन भी हो सकता है।आपको यदि संतान के करियर को लेकर कुछ समस्या चल रही थी, वह दूर होगी। भाई बंधुओं की आर्थिक मदद करेंगे। किसी से  उधार न ले। संपत्ति विवाद दूर हो सकते हैं। कारोबारी कष्ट से मुक्ति मिलेगी। साझेदार बनाने से बचें।

 

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 27 April 2023,  Horoscope Today 27 April 2023 Today horoscope Read it, राशिफल पढ़ें

Admin
Adminhttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES

Most Popular