Thursday, December 7, 2023
HomeदेशAaj Ka Rashifal 9 May 2023 : वृषभ, कुंभ, वृश्चिक को बड़ा...

Aaj Ka Rashifal 9 May 2023 : वृषभ, कुंभ, वृश्चिक को बड़ा लाभ, सिंह हताश रहेंगे

Aaj Ka Rashifal 9 May 2023: आज का दिन वृषभ, कुंभ, वृश्चिक के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। लाभ होने की संभावना बन रही है। सिंह वाले हताश हो सकते हैं। कुछ राशि के जातक यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। निवेश से लाभ होगा। आइये जानते हैं आज 9 मई 2023 का राशिफल कैसा रहेगा।

WhatsApp Group Join
Telegram Channel Join
WhatsApp Channel Join

मेष राशिफल 9 मई 2023 (Mesh Rashifal, 9 May 2023)

आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। गूढ़ विद्याओं का अध्ययन करेंगे। आपका चिंतन अनोखा होगा। तत्कालिक खुशी के लिए रकम खर्च न करें।वाणी पर अंकुश रखेंगे, तो बहुत से मतभेदों को टाल सकेंगे। बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहना पड़ेगा। किसी काम में हानि हो सकती है।

वृषभ राशिफल 9 मई 2023 (Vrishabh Rashifal, 9 May 2023)

आप अपने दाम्पत्य जीवन का आनंद ले सकेंगे। परिवार के साथ प्रवास पर जाने से आपको आनंद का अनुभव होगा। करीबी दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ पार्टी का आनंद उठाएंगे। विदेश में रहने वाले करीबियों की खबर मिलेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए लाभदायक समय है। आप मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे।

मिथुन राशिफल 9 मई 2023 (Mithun Rashifal, 9 May 2023)

आज के दिन सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपके घर- परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। आपका शरीर और मन स्वस्थ रहेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। निवेश के प्रयास सफल होंगे। लंबे समय से फंसे काम अब पूरे हो सकेंगे। एग्जाम में सफलता मिलेगी। आप अपने गुस्से को अंकुश में रखना होगा।

कर्क राशिफल 9 मई 2023 (Kark Rashifal, 9 May 2023)

आपको आज आपको शांत रहना चाहिए। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता से काम प्रभावित होंगे। अज्ञात भय पैदा होगा। ज्यादा खर्च होने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है। आप नए व्यक्तियों के प्रति आकर्षित होंगे। इस कारण कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करने या प्रवास करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपको शारीरिक तकलीफ हो सकती हैं।

सिंह राशिफल 9 मई 2023 (Singh Rashifal, 9 May 2023)

आज हताशा अनुभव करेंगे। मन अस्वस्थ रहेगा। घर पहुंचने में विलंब होगा। माता-पिता की सेहत की चिंता हो सकती है। वैचारिक मतभेद होगा। आज मकान, जमीन सम्बंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान रखें। किसी करीबी से मुलाकात होगी।

कन्या राशिफल 9 मई 2023 (Kanya Rashifal, 9 May 2023)

आज जल्दबाजी कोई काम ना करें। आज सही तरीके से प्रयास करेंगे, तो काम में सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। पड़ोसियों और दोस्तों के साथ आपके सम्बंध बहुत प्रगाढ़ बनेंगे। आपको आर्थिक लाभ हो सकता हैं। प्रिय व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। प्रसन्नता का अनुभव कर सकेंगे।

तुला राशिफल 9 मई 2023 (Tula Rashifal, 9 May 2023)

आज आपको जिद छोड़कर लोगों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। अपनी वाणी को अंकुश में नहीं रखेंगें, तो मनमुटाव हो सकता है। मन की उलझन के कारण कोई निर्णय लेने में कठिनाई होगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेने में ही भलाई है। स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी आवश्यक है।

वृश्चिक राशिफल 9 मई 2023 (Vrishchik Rashifal, 9 May 2023)

आपको आनंद की अनुभूति होगी। परिजनों और मित्रों के साथ मौजमस्ती करेंगे।  मेल-जोल के अवसर भी बने रहेंगे। दंपत्तियों के बीच रिश्ते अधिक घनिष्ठ होंगे। वित्तीय लाभ होने की संभावना है। किसी शुभ प्रसंग में भाग लेने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। प्रसन्नता समाचार मिलेंगे। किस्मत आपके साथ है।

धनु राशिफल 9 मई 2023 (Dhanu Rashifal, 9 May 2023)

आज आपका दिन समस्याग्रस्त हो सकता है। सेहत खराब होगा। किसी करीबी से मतभेद होगा। आपका मन उदास रहेगा। उग्रता को अंकुश में रखें। एक्सीडेंट से बचकर रहना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित काम में सफल रहेंगे। पैसे का अभाव होगा।

मकर राशिफल 9 मई 2023 (Makar, Rashifal, 9 May 2023)

आज का दिन लाभदायक साबित होगा। बाहर घूमने जाने की योजना बनेगी। शुभ अवसरों पर उपस्थित हो सकेंगे। परिजनों से कोई विशेष लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। यात्रा पर जाने की भी संभावना है। किसी करीबी सलाह से लाभ होगा।

कुंभ राशिफल 9 मई 2023 (Kumbh, Rashifal, 9 May 2023)

आज कार्य निर्विघ्न पूरे हो सकेंगे। प्रसन्नता का अनुभव होगा। बिजनेस के क्षेत्र में समय अच्छा है और आप कामयाबी प्राप्त कर सकेंगे। आपकी चिंता में कमी होगी। आपके दांपत्यजीवन में खुशी का माहौल रहेगा। पदोन्नति की संभावना है। तनाव कम होगा।

मीन राशिफल 9 मई 2023 (Meen, Rashifal, 9 May 2023)

मानसिक दुविधा के कारण समस्या रहेगी। आपको भय का अनुभव होगा। आपको सेहत को लेकर समस्याएं बनी रहेंगी। जॉब में उच्च अधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। संतान की चिंता रहेगी। विरोधी आपके मार्ग में दिक्कत खड़ा कर सकते हैं। आज कोई जरूरी निर्णय न लें।

WhatsApp Group Join
Telegram Channel Join
WhatsApp Channel Join

कांग्रेस की करारी शिकस्त पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की प्रतिक्रिया-हमें लग रहा था कि..

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्‍त मिलने पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त...

CG Election 2023: भूपेश बघेल ने राज्यपाल को इस्तीफा दिया, भाजपा बधाई देते हुए हार को लेकर कही बड़ी बात

CG Election 2023 रायपुर. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को अपना...

NSV टेक्निक से पुरुष नसबंदी, परिवार नियोजन का आसान उपाय, महज 20 मिनट का प्रोसेस, लोगों को किया जा रहा जागरुक

पुरूष नसबंदी पखवाड़ा : रायपुर. परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक करने छत्तीसगढ़ राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 21...

महासमुंद: गोभी की बोरियों में गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास की सजा

महासमुंद. गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस लीलाधर सारथी द्वारा अवैध मादक पदार्थ...

Chhattisgarh Election 2023: यहां छठ पूजा की थीम पर बनाया गया मतदान केंद्र

Chhattisgarh Election 2023: अंबिकापुर. आज सुबह जब लोग मतदान करने इस केंद्र पर पहुंचे तो सहसा ठिठक गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यहां के एक...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में तापमान बढ़ेगा, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में मौसम में आने वाले कुछ दिनों में ठंड में कमी आएगी। माैसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में...

बिग न्यूज : राज्य शासन का आदेश, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को भी मिली छुट्टी, वेतन भी नहीं कटेगा

बिग न्यूज : रायपुर. राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए भी छुट्टी घोषित की है। इस दौरान...